कर्नाटक विधानसभा में राष्ट्रगीत पर संग्राम: दो अंतरे बजाकर बंद किया वंदे मातरम् तो भाजपा विधायकों ने गाया पूरा
कर्नाटक विधानसभा में राष्ट्रगीत पर संग्राम: दो अंतरे बजाकर बंद किया वंदे मातरम् तो भाजपा विधायकों ने गाया पूरा
कर्नाटक विधानसभा के विशेष सत्र के पहले ही दिन राष्ट्रगीत वंदे मातरम् को लेकर जबरदस्त सियासी संग्राम छिड़ गया. सूखे की मार और कस्तूरीरंगन रिपोर्ट पर चर्चा के लिए बुलाए गए तीन दिवसीय सत्र की शुरुआत में जैसे ही वंदे मातरम् के केवल दो अंतरे बजाकर ऑडियो बंद किया गया, सदन में भारी हंगामा खड़ा हो गया. स्पीकर द्वारा शोक प्रस्ताव शुरू करते ही बीजेपी विधायकों ने इस फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और अपनी आवाज में राष्ट्रगीत का पूरा संस्करण गाना शुरू कर दिया.