Vaishno Devi News: वैष्णो देवी में 20 टन नकली चांदी चढ़ने पर कोर्ट सख्त पुलिस से मांगा पूरा रिकॉर्ड

Vaishno Devi Fake Silver Case: मां वैष्णो देवी के दरबार में चढ़ाई गई करीब 20 टन कथित नकली चांदी का मामला अब अदालत की सख्त निगरानी में पहुंच गया है. शुरुआती जांच में चांदी में केवल 5-6 प्रतिशत शुद्ध चांदी मिलने के बाद करोड़ों रुपए की कथित गड़बड़ी और श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ के आरोप लगे हैं. अब जम्मू की अदालत ने पुलिस से पूरा जांच रिकॉर्ड तलब किया है और 29 जुलाई को जांच अधिकारी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है. यह मामला सिर्फ आर्थिक अपराध नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं के विश्वास से जुड़े गंभीर सवाल भी खड़े करता है.

Vaishno Devi News: वैष्णो देवी में 20 टन नकली चांदी चढ़ने पर कोर्ट सख्त पुलिस से मांगा पूरा रिकॉर्ड