सवा दो एकड़ में मिश्रित खेती से बदली किस्मत! 8 हजार मिर्च के पौधों से 60 दिन में शुरू हुई कमाई
सवा दो एकड़ में मिश्रित खेती से बदली किस्मत! 8 हजार मिर्च के पौधों से 60 दिन में शुरू हुई कमाई
किसान ललित ने अपनी सवा दो एकड़ जमीन पर मिश्रित खेती शुरू की है. उन्होंने पारंपरिक खेती के बजाय आधुनिक और मिश्रित मॉडल को चुना है. इससे वे न केवल आत्मनिर्भर बन रहे हैं, बल्कि अच्छी कमाई भी कर रहे हैं. ललित ने अपने खेत में कई तरह के फलदार पौधे लगाए हैं. उनके पास नाशपाती के करीब 250 से 300 पौधे हैं. इन्हें चार साल पहले लगाया गया था. उम्मीद है कि अगले साल से इनमें फल आने लगेंगे. साथ ही उन्होंने खेत में 20 से 25 अमरूद, 10 से 12 आम और लगभग 10 शहतूत के पौधे भी लगाए हैं.