धान की सीधी बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम बीज उपचार से बढ़ेगी पैदावार
सीधी के कृषि विशेषज्ञ अवनीश पटेल ने लोकल 18 से कहा कि धान की सीधी बुवाई के दौरान बीज उपचार को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. बुवाई से पहले बीजों को फफूंदनाशी दवा से उपचारित करने पर फसल को शुरुआती अवस्था में लगने वाले हानिकारक कीटों और फंगस से सुरक्षा मिलती है. इससे बीजों का जमाव बेहतर होता है और पौधे शुरू से ही मजबूत बनते हैं.