बदलते मौसम में खेती का नया तरीका बारिश और सूखे से फसल बचाने के लिए अपनाएं ये तकनीक
बदलते मौसम में खेती का नया तरीका बारिश और सूखे से फसल बचाने के लिए अपनाएं ये तकनीक
सागर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. केएस यादव के अनुसार, किसानों के लिए ऊंची क्यारी-नाली विधि (रेज्ड बेड मेथड) एक बेहतर विकल्प है. इसमें खेत में करीब एक मीटर चौड़े बेड बनाए जाते हैं, जिन पर फसल की बुवाई की जाती है.इस तकनीक में मशीनों की मदद से दो या तीन लाइन में बुवाई की जा सकती है. बेड के दोनों ओर बनी नालियों से ज्यादा बारिश का पानी आसानी से बाहर निकल जाता है, जबकि कम बारिश की स्थिति में मिट्टी में नमी बनी रहती है