धान-गेहूं छोड़ किसान ने शुरू किया इस सब्जी खेती अब हर साल कमा रहे 2 लाख रुपए मुनाफा
सीधी जिले के किसान रामहित कुशवाहा पिछले 15 साल से व्यावसायिक स्तर पर सब्जियों की खेती कर रहे हैं. शुरुआत में वे अन्य किसानों की तरह धान और गेहूं उगाते थे. लेकिन लागत बढ़ने और आमदनी सीमित रहने के कारण उन्हें लगातार आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था. इसी बीच उन्होंने बाजार की मांग को समझते हुए सब्जी उत्पादन की ओर कदम बढ़ाया और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाना शुरू किया. सब्जी खेती ने उनकी आर्थिक स्थिति पूरी तरह बदल दी है. सभी खर्चों को निकालने के बाद उन्हें हर वर्ष करीब 2 लाख का शुद्ध मुनाफा होता है.