धान किसानों के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है ये जबरदस्त फार्मूला कम लागत में बढ़ेगा उत्पादन
कृषि विज्ञान केंद्र बालोद ने एजोला और BGA (नील हरित शैवाल) के उपयोग की सलाह दी है. मृदा विशेषज्ञ ए.आर. गौर के मुताबिक ये जैविक विकल्प नाइट्रोजन उपलब्ध कराते हैं, यूरिया की जरूरत कम करते हैं, मिट्टी की उर्वरता बढ़ाते हैं और किसानों की लागत बचाने में मददगार साबित हो रहे हैं.