बूंद-बूंद पानी से होगी बंपर खेती! इस तकनीक से खाद मजदूरी और लागत तीनों में होगी बचत
बूंद-बूंद पानी से होगी बंपर खेती! इस तकनीक से खाद मजदूरी और लागत तीनों में होगी बचत
पानी की कमी और बढ़ती सिंचाई लागत के बीच ड्रिप इरिगेशन किसानों के लिए प्रभावी तकनीक बनकर उभरा है. कृषि वैज्ञानिक विनोद पांडे के अनुसार, इस प्रणाली में पानी बूंद-बूंद सीधे पौधों की जड़ों तक पहुंचता है, जिससे पानी की बचत होती है और फसलों की बेहतर वृद्धि होती है. फर्टिगेशन सुविधा के जरिए घुलनशील उर्वरक भी सीधे जड़ों तक पहुंचाए जा सकते हैं, जिससे खाद की बर्बादी कम होती है. यह तकनीक सब्जी और बागवानी फसलों के लिए विशेष रूप से लाभदायक है. साथ ही खरपतवार, मजदूरी और सिंचाई लागत भी घटती है, जिससे किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलती है.