केले के साथ सोयाबीन की खेती का कमाल! बुरहानपुर के सुनील महाजन ने 4 एकड़ में कमाए लाखों बने मॉडल किसान
किसान सुनील महाजन के अनुसार, पिछले कई वर्षों से वह खेती में लगातार नए प्रयोग कर रहे हैं. वह कृषि वैज्ञानिकों, कृषि अधिकारियों और दूसरे किसानों से जानकारी लेकर खेती की नई तकनीक अपनाते हैं। मिक्स खेती से उन्हें हर साल करीब 4 से 5 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है, जबकि उनकी लागत लगभग 1 से डेढ़ लाख रुपये के बीच आती है.