तपती रेत में खीरे ने बदली किसान की किस्मत 1 एकड़ से 15 लाख की कमाई का मॉडल
तपती रेत में खीरे ने बदली किसान की किस्मत 1 एकड़ से 15 लाख की कमाई का मॉडल
Polyhouse Cucumber Farming: बीकानेर के किल्चू देवड़ान गांव के युवा किसान अजय रैन ने आधुनिक तकनीक से खेती को फायदे का कारोबार बना दिया है. अजय ने एक एकड़ में पॉलीहाउस स्थापित कर साल में दो बार खीरे की फसल लेना शुरू किया. इससे उन्हें करीब 400 से 500 क्विंटल तक उत्पादन मिल रहा है और अच्छी कीमत मिलने पर बिक्री 15 लाख रुपये तक पहुंच जाती है. अब उनके खेत का खीरा बीकानेर के अलावा दिल्ली, चंडीगढ़, लुधियाना और पंजाब की मंडियों तक पहुंच रहा है. राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत मिले अनुदान और संरक्षित खेती की तकनीक ने उनकी सफलता को नई दिशा दी है.