शिवपुरी में धान की बंपर पैदावार इन बासमती किस्मों से किसान कमा रहे मुनाफा एक्सपर्ट से जानें सबकुछ
कृषि उपसंचालक के मुताबिक, शिवपुरी जिले के नरवर, पोहरी और करैरा विकासखंड धान उत्पादन के प्रमुख केंद्र बन चुके हैं. इन क्षेत्रों में करीब 10 से 12 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में धान की खेती की जा रही है. इन इलाकों की मिट्टी, पानी की उपलब्धता और मौसम धान की खेती के लिए अनुकूल माने जाते हैं. यही वजह है कि यहां किसान बेहतर उत्पादन हासिल कर रहे हैं