बारिश के साथ बढ़ी घास घर के आसपास बना सकती है सांप-बिच्छू का ठिकाना! ऐसे करें सफाई
स्थानीय निवासी उत्तम श्रीवास्तव बताते हैं कि घर के आसपास बड़ी घास होने से सबसे ज्यादा परेशानी मच्छरों की होती है. शाम ढलते ही मच्छरों का आतंक शुरू हो जाता है और रात में आराम से सोना भी मुश्किल हो जाता है. उनका कहना है कि बरसात के मौसम में कई तरह के कीड़े-मकोड़े और जहरीले जीव भी घास में छिपे रहते हैं, जो कभी भी लोगों के लिए खतरा बन सकते हैं.