कम सामान में झटपट तैयार होती है जालोर की ये पारंपरिक सब्जी अनोखा है इसका स्वाद
कम सामान में झटपट तैयार होती है जालोर की ये पारंपरिक सब्जी अनोखा है इसका स्वाद
Papad Dana Methi Recipe: जालोर के ग्रामीण इलाकों में आज भी कई पारंपरिक सब्जियां घर के सामान्य सामान से तैयार की जाती हैं. इन्हीं में शामिल है पापड़-दाना मेथी की स्वादिष्ट सब्जी. बारिश के मौसम में जब हरी सब्जियों की उपलब्धता कम हो जाती है, तब दाना मेथी और पापड़ से यह सब्जी झटपट बनाई जाती है. इसे बनाने के लिए दाना मेथी को उबालकर तेल, लहसुन और मसालों के साथ पकाया जाता है. आखिर में सेंके हुए पापड़ के टुकड़े डालकर गैस बंद कर दी जाती है. गरम रोटी के साथ इसका स्वाद बेहद लाजवाब लगता है. कम सामग्री और आसान विधि इसकी खासियत है.