1 साल तक नहीं होगा खराब! निमाड़ी स्टाइल केरी का अचार स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे
अचार बनाने में माहिर महिला फुलाबाई ने बताया कि स्वादिष्ट और टिकाऊ अचार के लिए सबसे जरूरी है अच्छी गुणवत्ता वाली देसी कैरी का चयन. उन्होंने बताया कि अचार बनाने में देसी कैरी के साथ काली मिर्च, लौंग, सौंफ, राई की दाल, नमक और सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। इन मसालों का सही संतुलन ही अचार को खास स्वाद देता है.