ट्रैफिक जाम में शख्स को आया हार्ट-अटैक बस से कूद गईं नर्स अंजलि और आद्रा बचा ली जान
भगवान मदद करने के लिए किसी भी रूप में आ सकते हैं. ऐसा ही कोच्चि में भीषण ट्रैफिक जाम में हार्ट अटैक से जूझने वाले सिनाज के साथ हुआ. जब उनकी मदद के लिए दो नर्स अंजलि और आद्रा अचानक बस से कूदकर पहुंच गईं और लगातार CPR देकर उनकी जान बचा ली. अब हर तरफ इन नर्सों की बहादुरी और काबिलियत की तारीफ हो रही है.