ट्रैक्टर के पीछे-पीछे क्यों चलते हैं सफेद बगुले वजह जानेंगे तो समझ आएगा क्यों कहते हैं इन्हें किसान मित्र
अगर खेत में सफेद बगुलों का झुंड दिखाई दे तो उन्हें भगाने की गलती न करें. ये पक्षी फसल को नुकसान पहुंचाने वाले कीट, सुंडियां और लार्वा खाकर प्राकृतिक रूप से किसानों की मदद करते हैं. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, बगुले फसल के सहयोगी हैं, हालांकि बेहतर उत्पादन के लिए वैज्ञानिक कीट प्रबंधन अपनाना भी जरूरी है.