Nagaur News: सरसों के दाम में उछाल 10 साल के हाई पर पहुंचे भाव जानें किसानों को अभी मिलेगा ज्यादा मुनाफा
Nagaur News: सरसों के दाम में उछाल 10 साल के हाई पर पहुंचे भाव जानें किसानों को अभी मिलेगा ज्यादा मुनाफा
Nagaur Agriculture News: अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और युद्ध के असर के बीच राजस्थान की मंडियों में सरसों के भाव में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. नागौर सहित कई मंडियों में कीमतें करीब 10 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं, जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं. बढ़ती मांग और वैश्विक बाजार की परिस्थितियों का सीधा असर घरेलू बाजार पर भी दिखाई दे रहा है. ऐसे में किसानों के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि मौजूदा ऊंचे भाव पर फसल बेच दें या भविष्य में और बढ़ोतरी की उम्मीद में कुछ समय इंतजार करें. कृषि विशेषज्ञ बाजार की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दे रहे हैं.