जून-जुलाई में किसान मक्के की खेती कर कमा सकते हैं बंपर मुनाफा बस अपना लें ये विधि सरकार दे रही है 50% सब्सिडी
मुरादाबाद के कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर दीपक मेहंदीरत्ता ने बताया कि मक्का की खेती जून जुलाई के मौसम में हमारे पश्चिम में उत्तर प्रदेश के क्षेत्र में की जा सकती है. पहली अच्छी बारिश के बाद बुवाई करने के बाद किसान साथियों को अच्छा लाभ मिलता है. इसके लिए 8 से 10 किलो बीज प्रति एकड़ के लिए ठीक माना जाता है. इसके अलावा बेबी कॉर्न बोते हैं तो 16 से 20 किलो बीज प्रति हेक्टेयर की आवश्यकता होती है. इसके अलावा स्वीट कार्न के लिए 6 से 8 किलो बीज प्रति हेक्टेयर की आवश्यकता होती है.