कल का मौसम: पंजाब-राजस्थान में 5°C लुढ़केगा पारा चंडीगढ़-दिल्ली में क्या है मानसून का स्टेटस IMD अपडेट
कल का मौसम: पंजाब-राजस्थान में 5°C लुढ़केगा पारा चंडीगढ़-दिल्ली में क्या है मानसून का स्टेटस IMD अपडेट
Kal Ka Mausam 1 July: उत्तर-पश्चिम भारत में कल का मौसम भीषण गर्मी और हीटवेव से बड़ी राहत लेकर आ रहा है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान के अधिकतम तापमान में कल 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी. मानसून की बढ़ती सक्रियता के चलते इन सभी क्षेत्रों में धूल भरी हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. विशेष रूप से पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में झमाझम मानसूनी बारिश का दौर जारी रहेगा.