गूंजेंगे मंत्र! झीलों की नगरी में सितारों की शादी! रश्मिका–विजय ने क्यों चुना उदयपुर का शाही अंदाज जानें
गूंजेंगे मंत्र! झीलों की नगरी में सितारों की शादी! रश्मिका–विजय ने क्यों चुना उदयपुर का शाही अंदाज जानें
Udaipur Rashmika Vijay wedding: दक्षिण भारतीय सिनेमा के चर्चित सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शाही शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. खबरों के मुताबिक इस रॉयल वेडिंग के लिए राजस्थान के उदयपुर शहर को चुना गया है, जिसे झीलों और महलों की नगरी कहा जाता है. उदयपुर की ऐतिहासिक धरोहरें अपने भव्य महल, राजसी वास्तुकला और शाही माहौल के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं. इन वेन्यूज़ पर पहले भी कई बड़ी हस्तियों की डेस्टिनेशन वेडिंग हो चुकी हैं. शाही सजावट, झीलों का खूबसूरत नज़ारा और ऐतिहासिक विरासत इस शादी को यादगार बनाने वाली है. फैंस को अब इस ग्रैंड सेलिब्रेशन का बेसब्री से इंतजार है.