सीकर की मारवाड़ी घोड़ी दुर्गा भारत का कमाल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पहला स्थान
सीकर की मारवाड़ी घोड़ी दुर्गा भारत का कमाल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पहला स्थान
सीकर जिले की मारवाड़ी घोड़ी दुर्गा भारत ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है. इंदौर में आयोजित सेंट्रल इंडियन होर्स शो की मिल्की टीथ फिली प्रतियोगिता में दुर्गा भारत ने पहला स्थान हासिल किया. महज 19 महीने की उम्र और 61 इंच हाइट वाली यह घोड़ी प्रतियोगिता में सबसे कम उम्र की प्रतिभागी थी. राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, पंजाब, महाराष्ट्र और हरियाणा की 34 घोड़ियों को पीछे छोड़ते हुए दुर्गा भारत ने अपनी सुंदरता और शानदार कदकाठी से जजों का दिल जीत लिया. इसके मालिक दिनेश भाकर इसे आगे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में ले जाने की तैयारी में हैं.