जोधपुर का सर्किट हाउस और ‘सोनार किला’ जहां बंगाल से जुड़ा आत्मिक रिश्ता आज भी जिंदा हैं सत्यजीत रे की यादें
जोधपुर का सर्किट हाउस और ‘सोनार किला’ जहां बंगाल से जुड़ा आत्मिक रिश्ता आज भी जिंदा हैं सत्यजीत रे की यादें
Jodhpur Circuit House: जोधपुर का ऐतिहासिक सर्किट हाउस केवल एक सरकारी अतिथिगृह नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा के स्वर्णिम इतिहास का सजीव गवाह है. प्रसिद्ध फिल्मकार सत्यजीत रे की चर्चित फिल्म ‘सोनार किला’ की शूटिंग के दौरान यही स्थान उनका ठहराव बना, जहां से बंगाल और मरुधरा के बीच एक आत्मिक रिश्ता जुड़ा. कहा जाता है कि यहीं रहकर सत्यजीत रे ने फिल्म के कई महत्वपूर्ण दृश्य और संवादों पर मंथन किया. आज भी सर्किट हाउस की दीवारें उस दौर की कहानियां बयां करती हैं. ‘सोनार किला’ ने जोधपुर को बंगाली सिनेमा प्रेमियों के मानचित्र पर विशेष स्थान दिलाया, जिससे यह स्थान सांस्कृतिक और फिल्मी विरासत का प्रतीक बन गया है.