बाजार वाला अमचूर छोड़िए! घर पर बनाइए राजस्थानी देसी अमचूर महीनों तक रहेगा फ्रेश

Homemade Amchur Powder: अगर आप बाजार के पैकेट वाले अमचूर की जगह शुद्ध और प्राकृतिक विकल्प चाहते हैं, तो घर पर राजस्थानी स्टाइल अमचूर बनाना सबसे आसान तरीका है. कच्ची कैरी को छीलकर पतले टुकड़ों में काटें, तेज धूप में 3 से 5 दिन तक अच्छी तरह सुखाएं और फिर बारीक पीसकर एयरटाइट डिब्बे में भर लें. यह अमचूर महीनों तक सुरक्षित रहता है और आलू की सब्जी, दाल, चाट, कढ़ी, रायता व पारंपरिक राजस्थानी व्यंजनों का स्वाद कई गुना बढ़ा देता है. कम खर्च और आसान विधि से तैयार यह देसी अमचूर पूरी तरह मिलावट रहित होता है.

बाजार वाला अमचूर छोड़िए! घर पर बनाइए राजस्थानी देसी अमचूर महीनों तक रहेगा फ्रेश