पुष्कर के पुरोहितों के पास छिपा है सदियों पुराना सच! अपना पारिवारिक इतिहास देख भावुक हो जाते हैं श्रद्धालु
पुष्कर के पुरोहितों के पास छिपा है सदियों पुराना सच! अपना पारिवारिक इतिहास देख भावुक हो जाते हैं श्रद्धालु
Ajmer News: राजस्थान के पुष्कर तीर्थ में पुरोहितों के पास सदियों पुराने पारिवारिक इतिहास के रिकॉर्ड सुरक्षित हैं, जिन्हें देखकर श्रद्धालु भावुक हो उठते हैं. इन रिकॉर्ड्स को पंडा बही या वंशावली कहा जाता है, जिसमें परिवारों के नाम, गांव, गोत्र और पीढ़ियों का विस्तृत विवरण दर्ज होता है. जब श्रद्धालु पुष्कर पहुंचते हैं तो पुरोहित अपने अभिलेखों से उनके पूर्वजों की जानकारी निकालते हैं, जिससे लोग अपने परिवार के इतिहास से रूबरू होते हैं. यह परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है और धार्मिक आस्था के साथ-साथ ऐतिहासिक महत्व भी रखती है.