हत्या कैसे करें पहले इंटरनेट पर वीडियो देखे फिर 4 लोगों के परिवार को उतारा मौत के घाट तेलंगाना में दहलाने वाली वारदात
तेलंगाना के नलगोंडा में एक व्यक्ति ने इंटरनेट पर हत्या का वीडियो देखकर रिश्तेदार मोहम्मद सुल्तान और उसके परिवार के 3 सदस्यों की चाकू से हत्या कर दी. इसके बाद रुपए, जेवर और जमीन के कागज लेकर फरार हो गया. पुलिस ने इस मामले में असलम समेत 4 को पकड़ लिया है.इस मामले में 2 आरोपी फरार है. पुलिस तलाश कर रही है.