रूठी पत्नी को मनाने ससुराल पहुंचा था पति साले ने पेट्रोल डालकर लगा दी आग बचाने आई भाभी की भी मौत

पंजाब के तरनतारन जिले के गांव संघा में घरेलू विवाद ने दो लोगों की जान ले ली. पत्नी को मनाने ससुराल पहुंचे लवप्रीत सिंह पर उसके साले साजन सिंह ने कथित तौर पर तेल डालकर आग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. आग बुझाने की कोशिश में आरोपी की भाभी गुरजीत कौर भी गंभीर रूप से झुलस गई और अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. घटना में आरोपी भी झुलसा है और अस्पताल में भर्ती है.

रूठी पत्नी को मनाने ससुराल पहुंचा था पति साले ने पेट्रोल डालकर लगा दी आग बचाने आई भाभी की भी मौत