CBI केस से बचने के लिए दिल्ली गए थे जो आरोप DMK पर लगाए थे अब वही सवाल स्टालिन ने CM विजय से पूछे
पूर्व मुख्यमंत्री स्टालिन ने विजय की हालिया दिल्ली यात्रा पर तीखे सवाल पूछे. उन्होंने मुख्यमंत्री से स्पष्टीकरण देने की मांग की है. स्टालिन ने वर्तमान मुख्यमंत्री से मुख्य रूप से ये सवाल पूछे हैं. क्या आप करूर सीबीआई मामले की जांच से बचने के लिए दिल्ली गए थे. क्या आप केंद्र सरकार और भाजपा की खुली आलोचना करने से डर रहे हैं. क्या आपको लगता है कि भाजपा का विरोध करने से आपकी सरकार संकट में आ सकती है.