क्या जंतर मंतर पर फूड डिलीवरी और कैब सर्विस बंद कर दी गई है दिल्ली पुलिस ने दूर की कन्फ्यूजन
क्या जंतर मंतर पर फूड डिलीवरी और कैब सर्विस बंद कर दी गई है दिल्ली पुलिस ने दूर की कन्फ्यूजन
Jantar Mantar Food Delivery Ban Status: दिल्ली पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जंतर-मंतर और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में निषेधाज्ञा (प्रोहिबिटरी ऑर्डर) लागू की है. सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्विगी, जोमैटो, ओला और उबर जैसी डिजिटल कंपनियों को प्रभावित इलाकों में अस्थायी जियो-फेंसिंग और सेवाएं नियंत्रित करने की एडवाइजरी जारी की गई है. हालांकि, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं को पूर्ण छूट रहेगी.