कॉलेजियम के फैसलों की न्यायिक समीक्षा नहीं RTI के दायरे से भी बाहर जजों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
Supreme Court On Appointment Of Judges: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जजों की नियुक्ति में कॉलेजियम के फैसले न न्यायिक समीक्षा के दायरे में हैं, न ही RTI के तहत. शीर्ष अदालत ने हिमाचल प्रदेश के अरविंद मल्होत्रा की याचिका पर यह फैसला दिया है. इससे जजों की नियुक्ति के मसले पर एक अहम फैसला माना जा रहा है.