होर्मुज में फिर लगी आग! रूस-अमेर‍िका से तेल तो आ जाएगा LPG कहां से आएगी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर समझौता रद्द करने और होर्मुज जलडमरूमध्य पर ब्लॉकेड लगाने का ऐलान कर दिया है. इस समुद्री रास्ते पर तनाव बढ़ने से दुनिया में कच्चे तेल की किल्लत हो सकती है. हालांकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारत कच्चे तेल की जरूरत को रूस और अमेरिका से आयात करके पूरा कर सकता है, लेकिन असली संकट घरेलू रसोई गैस (LPG) को लेकर खड़ा हो गया है. भारत अपनी आधी से ज्यादा एलपीजी खाड़ी देशों से आयात करता है, ऐसे में होर्मुज का रास्ता बंद होने पर देश में रसोई गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत हो सकती है.

होर्मुज में फिर लगी आग! रूस-अमेर‍िका से तेल तो आ जाएगा LPG कहां से आएगी