सावन में भी सूखे रहेंगे नोएडा-दिल्ली आज बारिश को लेकर क्या है मौसम विभाग की भविष्यवाणी
सावन चल रहा है लेकिन दिल्ली-नोएडा में मूसलाधार बारिश का इंतजार अभी भी जारी है. हालांकि मौसम विभाग की मानें तो आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. आईएमडी के अनुसार आज उमस ज्यादा रहने से महसूस होने वाली गर्मी बढ़ सकती है, जबकि तापमान में गिरावट रहेगी और सामान्य से कई डिग्री नीचे रहेगा.