तेल के बाजार में लगी आग से कब तक बचेगा भारत UAE के गर्दन की नस पर मंडराने लगा खतरा ईरान ने ऐसे बदला खेल
सौ बात की एक बात: पश्चिम एशिया में हालात सुधरने की उम्मीद जगी थी. होर्मुज स्ट्रेट के ओपन होने की संभावनाएं भी बढ़ी थीं. लाल सागर का गेटवे कहे जाने वाले बाब अल-मंदेब से तेल और गैस का प्रवाह और बढ़ाने की बात भी होने लगी थी. लेकिन पिछले तकरीबन 1 महीने में सबकुछ बदल गया. होर्मुज जहाजों के आवागमन के लिए फिर से बंद हो गया. बाब अल-मंदेब में भी खतरा बढ़ गया है. अब सऊदी अरब के 1200 किलोमीटर लंबे पाइपलाइन पर अटैक ने तेल के खेल को पूरी तरह से बदलकर रख दिया है.