11 हजार करोड़ रुपये बचाए 3700 से ज्यादा फर्जी लोन ऐप्स बैन सहयोग पोर्टल ने कैसे लगाई साइबर ठगों की क्लास
साइबर क्राइम को रोकने के लिए सरकार ने सहयोग पोर्टल लॉन्च किया है. इसके जरिए फर्जी लोन एप्स और गैरकानूनी लिंक्स को तेजी से ब्लॉक किया जा रहा है. अब तक 11 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम बचाई जा चुकी है. सरकार ने 3700 से ज्यादा फर्जी एप्स पर एक्शन लिया है. नए मनी रिस्टोरेशन मॉड्यूल से पीड़ितों को उनका पैसा भी जल्दी वापस मिलेगा.