Startup Success Story : 3 महीने में कंपनी को बना दिया यूनिकॉर्न देश के सबसे युवा अरबपति ने चुना गजब का धंधा
Startup Success Story : पंजाब से निकलकर लंदन पहुंचे एक भारतीय युवा ने ऐसा कारनामा कर दिखाया कि उनका नाम भारत और एशिया में सबसे तेज यूनिकॉर्न बनाने वाली कंपनी के तौर पर दर्ज हो गया है. उन्होंने महज तीन महीने में ही अपनी कंपनी को यूनिकॉर्न बना दिया. फोर्ब्स ने तो कंपनी के फाउंडर पर्ल कपूर को भारत का सबसे युवा अरबपति भी घोषित कर दिया है.