आरएसएस स्वयंसेवकों ने खरगे परिवार को रजाकारों से बचाया बीएल संतोष के दावे पर प्रियंक खरगे ने दिया जवाब
हैदराबाद रियासत के भारत में विलय के दौरान आरएसएस की भूमिका को लेकर कर्नाटक में सियासी विवाद तेज हो गया है. बीजेपी नेता बीएल संतोष ने दावा किया कि उस दौर में आरएसएस स्वयंसेवकों ने रजाकारों का मुकाबला किया और खरगे परिवार की भी रक्षा की थी. कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियंक खरगे ने इस दावे को खारिज किया है.