युवाओं को सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे Gen-Z को लेकर मोहन भागवत ने चेताया
Mohan Bhagwat News: आरएसएस यानी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुखिया मोहन भागवत ने नागपुर में आजादी के जश्न में शामिल हुए. मोहन भागवत ने आज यानी शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जेनजी से संवाद किया. इस दौरान उन्होंने युवा और समाज को लेकर अपनी चिंता जाहिर की. आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने चेताते हुए कहा कि युवा हमारी डेमोग्राफिक डिविडेंड है. अगर उन्हें नहीं संभाला गया तो वो समाज पर बोझ बन जाएंगे. उन्हें सही दिशा दिखाना बहुत जरूरी है.