LIVE: संसद में खुद को इडियट नहीं बोल सकते राहुल गांधी संबित पात्रा का तंज- जेब में रखते हैं विक्टिम कार्ड
Rahul Gandhi vs Sambit Patra PC: लोकसभा से एंटी पेपर लीक संशोधन बिल 2026 पास हो गया है. इसके बाद बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है. बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल संसद में खुद को भी इडियट नहीं कह सकते. पात्रा ने अमित शाह के काफिले में 30 गाड़ियों वाले राहुल के दावे को भी झूठा बताया. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल हमेशा अपनी जेब में विक्टिम कार्ड लेकर चलते हैं. इसके साथ ही पात्रा ने कांग्रेस के पुराने इतिहास पर भी सवाल उठाए.