सुल्तानपुर के 12 परगनों का इतिहास मुगल काल से अंग्रेजी हुकूमत तक हुए बदलाव आज भी राजस्व अभिलेखों में इस शब्द का होता है इस्तेमाल
इतिहासकार राजेश्वर सिंह की पुस्तक सुल्तानपुर इतिहास की झलक के पृष्ठ 33 में परगना शब्द का उल्लेख किया गया है. वह बताते हैं कि परगना शब्द का प्रयोग भूमिकर के भुगतान के लिए सबसे पहले 1210 ईस्वी में किया गया. सीए इलियट ने उन्नाव क्रॉनिकल में लिखा है कि शहाबुद्दीन गोरी के समय में पहली बार परगना शब्द का इस्तेमाल हुआ है. डॉक्टर डब्ल्यू ओलडम ने भी लिखा है कि पहली बार परगना शब्द का प्रयोग प्रारंभिक मुस्लिम काल में जंगलों के मध्य जोती गई भूमि के लिए किया गया था. इस निश्चित भूभाग को एक विशेष वंश और जाति के लोग अपने अधिकार में रखते थे.