सुल्तानपुर में लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए मिलेगा जूडो-कराटे प्रशिक्षण 29 राजकीय इंटर कॉलेजों में रोज 40 मिनट की ट्रेनिंग
सुल्तानपुर के जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि सुल्तानपुर जिले में कुल 29 राजकीय इंटर कॉलेज हैं. जिसमें छात्राओं को अब किताबी ज्ञान के साथ साथ शारीरिक आत्मरक्षा का नियमित प्रशिक्षण दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि देश में नई शिक्षा नीति के अनुसार छात्राओं को मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनाने के लिए जूडो-कराटे प्रशिक्षण शुरू किया जा रहा है. इस ट्रेनिंग में प्रत्येक विद्यालय में डेली 40 मिनट का समय आत्मरक्षा प्रशिक्षण के लिए निर्धारित किया गया है.