सुल्तानपुर के हरीपुर बनवा गांव में बौद्ध कालीन प्राचीन शिव मूर्ति 11वीं शताब्दी की नक्काशी और आस्था की अनोखी कहानी जानें
सुल्तानपुर शहर मुख्यालय से लगभग 7 किलोमीटर दूर हरीनाथपुर गांव के रहने वाले विनोद कुमार लोकल 18 से बातचीत के दौरान बताते हैं कि यह शंकर जी का एक पुराना मंदिर है. जिसकी मूर्ति का इतिहास कई सौ वर्ष पुराना माना जाता है. ग्रामीणों के मुताबिक यह मूर्ति दसवीं और 11वीं शताब्दी की मानी जाती है. पहले इस मूर्ति का स्थान दूसरा था लेकिन बाद में पूर्वजों ने इसे यहां पर स्थापित कर दिया और तभी से लोग यहां पर पूजा पाठ करते हैं श्रद्धालुओं के इस मंदिर में काफी गहरी आस्था भी जुड़ी हुई.