सुल्तानपुर में गोमती नदी पर पुलों का इतिहास 1857 से पहले नाव फिर 1903 में बना पहला पुल कैसे करते थे पार जाने
सुल्तानपुर जिले में प्रवाहित होती गोमती नदी को पार करने के लिए पहले भले ही पुलों का अभाव रहा हो लेकिन 1903 में शहर में लोहे के पुल का निर्माण कराया गया. वर्तमान में यह संचालित नहीं है सुरक्षा कारणों से इस पर आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है लेकिन इसके अलावा सुल्तानपुर जनपद में दर्जनों पुल गोमती नदी पर बनाए गए. जिनमें धोपाप मंदिर के पास गोमती नदी पर एक पुल बना है. दियरा घाट के पास गोमती नदी पर एक पुल बना है.