सुल्तानपुर की विरासत घंटाघर को 34 लाख से किया जाएगा जिंदा बदलेगी सूरत लगाई जाएगी फसाद लाइट
सुल्तानपुर की विरासत घंटाघर को 34 लाख से किया जाएगा जिंदा बदलेगी सूरत लगाई जाएगी फसाद लाइट
सुल्तानपुर के ऐतिहासिक घंटाघर का 34 लाख रुपये से होगा जीर्णोद्धार. घंटाघर में लगी पुरानी घड़ियों को हटाकर उनकी जगह चार नई डिजिटल घड़ियां लगाई जाएंगी. इसके साथ ही भवन की आवश्यक मरम्मत और जीर्णोद्धार का काम भी कराया जाएगा. आधुनिक सुविधाओं के साथ घंटाघर को आकर्षक स्वरूप देने की योजना है. गुरुवार को लखनऊ से आए अभियंता, तकनीकी विशेषज्ञ और विद्युतकर्मियों के दल ने घंटाघर का निरीक्षण कर प्रस्तावित कार्यों का जायजा लिया.