PDA पाठशाला को लेकर सपा का बड़ा ऐलान सहारनपुर में बंद स्कूलों को लेकर सरकार को दी चेतावनी
सहारनपुर में बंद सरकारी प्राइमरी स्कूलों को लेकर समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर PDA पाठशाला शुरू करने की चेतावनी दी है. सपा नेता फरहाद गाड़ा का दावा है कि जिले में 67 प्राइमरी स्कूल बंद मिले हैं. उनका कहना है कि अगर सरकार इन स्कूलों को दोबारा शुरू नहीं करती है तो गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए PDA पाठशाला फिर से संचालित की जाएगी.