कानपुर में पहली बार यूटीटी राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप दम आजमाएंगे 3000 खिलाड़ी 16 से 23 तक चलेगा मुकाबला
कानपुर में पहली बार यूटीटी राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप दम आजमाएंगे 3000 खिलाड़ी 16 से 23 तक चलेगा मुकाबला
कानपुर शहर में पहली बार टेबल टेनिस का इतना बड़ा राष्ट्रीय मुकाबला होने जा रहा है. द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में 16 से 23 अगस्त तक यूटीटी राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप आयोजित होगी. टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीटीएफआई) के सत्र 2026-27 की यह पहली राष्ट्रीय रैंकिंग चैंपियनशिप होगी. इसमें देशभर से करीब 3000 खिलाड़ी, प्रशिक्षक, तकनीकी अधिकारी और विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि कानपुर पहुंचेंगे. कई वर्षों बाद शहर में राष्ट्रीय रैंकिंग स्तर की इतनी बड़ी प्रतियोगिता हो रही है.