सहारनपुरः अंग्रेजी कलेक्टर ने जाहारवीर गोगा मेले को कर दिया था बंद चमत्कार के बाद घुटने टेक कर मांगी थी माफी जानें मान्यता
सहारनपुरः अंग्रेजी कलेक्टर ने जाहारवीर गोगा मेले को कर दिया था बंद चमत्कार के बाद घुटने टेक कर मांगी थी माफी जानें मान्यता
1807 में जाहरवीर गोगा मेले को एक ड्रामा बताकर के अंग्रेज कलेक्टर ने बंद करने का आदेश दिया था, लेकिन जब कलेक्टर अपने घर पहुंचे और वहां पर अपने खाने, बिस्तर और पूरे घर में सांप ही सांप पाए तो उनको एहसास हुआ कि उन्होंने इस मेले को बंद करा कर बहुत बड़ी गलती की है. तब उन्होंने बाबा जाहरवीर गोगा जी महाराज की म्हाड़ी स्थल पर पहुंचकर माथा टेका और अपनी गलती को मन तब जाकर यह मेला एक दिन से तीन दिन का करने का आदेश कलेक्टर ने दिया था, और तभी से ही यह मेला एक दिन से बढ़कर तीन दिन का लगता चला आ रहा है.