सहारनपुर में चीनी मिलों पर किसानों का 100 करोड़ से अधिक बकाया 15 दिन में भुगतान के दावे निकले खोखले
सहारनपुर में चीनी मिलों पर किसानों का 100 करोड़ से अधिक बकाया 15 दिन में भुगतान के दावे निकले खोखले
सहारनपुर में चीनी मिलों पर किसानों का करोड़ों बकाया. गांगनौली बजाज शुगर मिल पर ₹98.45 करोड़, गागलहेड़ी शुगर मिल पर ₹2.54 करोड़ बकाया है. सरकार के 15 दिन में भुगतान के दावे खोखले साबित हुए. यह बकाया हाल फिलहाल का नहीं है बल्कि 2025 से रुका हुआ है. जिसको लेकर किसान लगातार अधिकारियों से मिलते हैं धरना प्रदर्शन करते हैं लेकिन उसके बावजूद भी उनको आश्वासन मिलता है और अपनी मनमानी के बाद ही चीनी मिल किसानों का गन्ना भुगतान करता है.