यूपी में किसानों को रबी फसलों के प्रमाणित बीज 50% अनुदान पर मिलेंगे ऑनलाइन आवेदन और ई-लॉटरी से होगा चयन
Rampur news: उप कृषि निदेशक राम किशन सिंह के मुताबिक इस बार सबसे बड़ा बदलाव यह किया गया है कि अगर किसी जिले में बीज की मांग उपलब्ध स्टॉक से ज्यादा होती है तो लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी के जरिए किया जाएगा. यानी अब किसी तरह की सिफारिश या पहले पहुंचने का फायदा नहीं मिलेगा. जिन किसानों का नाम ई-लॉटरी में आएगा उनके मोबाइल पर सूचना भेजी जाएगी. इसके बाद उन्हें एक ऑनलाइन टोकन मिलेगा और उसी टोकन के आधार पर तय तारीख पर सरकारी बीज भंडार से बीज लेना होगा.