रामपुर के किसान विजय पाल ने 3 बीघा में लगाये कावेरी गोभी 90 दिन में ही कमा लिए 150000 बाजार में मिलता है बढ़िया दाम

Cauliflower farming: कावेरी गोभी से करीब 10 से 15 क्विंटल तक उत्पादन प्रति बीघा मिल जाता है. अगर किसान 3 बीघा में यही उत्पादन करता है तो कुल पैदावार करीब 30 से 45 क्विंटल तक बैठ सकती है. यही वजह है कि विजय पाल सिर्फ पैदावार पर नहीं, बल्कि बिक्री के समय पर भी ध्यान दे रहे हैं. उनका कहना है कि इस समय बाजार में गोभी की आवक कम होने का फायदा उन्हें रेट के रूप में मिल रहा है. उनके मुताबिक अभी चल रहे भाव में सभी खर्च निकालने के बाद करीब 50 हजार रुपये प्रति बीघा तक बचत हो जाती है

रामपुर के किसान विजय पाल ने 3 बीघा में लगाये कावेरी गोभी 90 दिन में ही कमा लिए 150000 बाजार में मिलता है बढ़िया दाम