मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा के बलिया गांव में एक दिन में तेंदुए ने किया चार लोगों पर हमला एक महिला की मौत ग्रामीणों में दहशत का माहौल

मुरादाबाद जनपद में तेंदुओं का आतंक लगातार बढ़ रहा है, जिससे एक महिला की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं. वन विभाग ने अब तक तीन तेंदुओं को पकड़ा है, लेकिन ग्रामीणों में अभी भी दहशत का माहौल है. ठाकुरद्वारा से लेकर डिलारी और भगतपुर तक कई ग्रामीण इलाकों में तेंदुओं की सक्रियता सामने आई है. अगस्त महीने में अब तक तेंदुए के हमलों में एक महिला की मौत हुई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं. वहीं वन विभाग अब तक तीन तेंदुओं को पकड़ चुका है. इसके साथ ही एक ठाकुरद्वारा तहसील के लालापुर पीपलसाना गांव में भी तेंदुए के हमले से एक महिला की मौत हो चुकी है.

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा के बलिया गांव में एक दिन में तेंदुए ने किया चार लोगों पर हमला एक महिला की मौत ग्रामीणों में दहशत का माहौल