बिजनेस करने का बना रहे हैं प्लान तो गुड़ का लगाएं प्लांट और पाएं सरकारी सब्सिडी यहां जानिए कितनी जमीन और निवेश की होगी जरूरत
मुरादाबाद में गुड़ बनाने का कारोबार शुरू करने वालों के लिए सरकारी योजना के तहत मदद मिल सकती है. करीब 4,000 से 4,500 वर्ग फीट जगह और 10 से 15 लाख रुपये के शुरुआती निवेश से गुड़ प्रोसेसिंग प्लांट शुरू किया जा सकता है. पीएमएफएमई योजना के तहत परियोजना लागत का 35 प्रतिशत तक अनुदान मिलने की जानकारी दी गई है.